Friday, February 6, 2026

ओपन थियेटर में 20 शाखाओं का हुआ संगम

Must Read

ओपन थियेटर में 20 शाखाओं का हुआ संगम

कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। शताब्दी वर्ष को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जिले में संगठन की ओर से विभिन्न आयाम पर कार्य किए जा रहे हैं। शाखाओं को मजबूत करने के साथ काम का विस्तार किए जाने के उद्देश्य से गतिविधियां तेज की गई है। इसी के अंतर्गत कोरबा के ओपन थिएटर मैदान में सोमवार को सुबह 6 बजे से शाखा संगम का आयोजन किया गया। कोरबा नगर में शामिल पांच उपनगर की 20 शाखाएं यहां पर लगी। सैंकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक इसमें शामिल हुए। उन्होंने अलग-अलग शारीरिक अभ्यास का प्रदर्शन किया। संघ के अधिकारियों ने इनका निरीक्षण किया और जरूरी मार्गदर्शन भी दिया। बताया गया कि दशहरा से पहले इस प्रकार के दो कार्यक्रम और किए जाने हैं। आज के शाखा संगम में जिला, नगर और उपनगर स्तर के अधिकारियों सहित स्वयंसेवक शामिल हुए। नगर कार्यवाह मृगेश यादव ने बताया कि शताब्दी वर्ष में अनेक कार्य सम्पादित होने है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शाखा विस्तार व अनुकरणीय कार्य को बढ़ावा दिया जाना है। इसके लिए लक्ष्य को ध्यान में रख दायित्ब निर्धारण किया गया है। लगातार कार्यों की समीक्षा की जा रही है और अपूर्ण कार्यों को पूरा करने पर फोकस किया जा रहा है। शताब्दी वर्ष पर वृहद आयोजन करने की कल्पना है। इसके दृष्टिगत अभी से बुनियादी तैयारी की जा रही है। इसके माध्यम से स्वयंसेवक परिष्कृत किये जा रहे है। शारीरिक अभ्यास के साथ हर विषय पर उन्हें पारंगत किया जा रहा है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This