Wednesday, February 11, 2026

ओपन यूनिवर्सिटी के यूजी, पीजी, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश जारी, 31 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Must Read

ओपन यूनिवर्सिटी के यूजी, पीजी, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश जारी, 31 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

कोरबा। प्रदेश के एक मात्र शासकीय ओपन युनिवर्सिटी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गया है। पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुक्त विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, एमए, एमएससी, पीजीडीसीए, डीसीए, पीजीडीवायएस, बी.लिब., साइबर लॉ, एवं लेबर लॉ, योग व रामचरित मानस जैसे कोर्सों में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के समन्वय सहायक ने बताया कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के सभी पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी व दिशा-निर्देश वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र कोरबा जिले के तीन महाविद्यालयों में संचालित है। शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज कोरबा, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा व शासकीय कॉलेज गेवरा में विश्वविद्यालय का अध्ययन केन्द्र स्थापित है। पाठ्यक्रमों में एडमिशन व अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं।

Loading

Latest News

अंतिम चरण में पुरानी पेंशन बहाली प्रक्रिया, स्वीकृति के बाद होगा लागू, महासंघ की चेयरमैन के साथ बैठक कराने का दिया आश्वासन, कर्मचारी संघ-महासंघ...

कोरबा। बिजली कर्मियों के विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 11 फरवरी को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन से पूर्व संगठन पदाधिकारी...

More Articles Like This