कोरबा। पहली से आठवीं और कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक स्थानीय परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच ली जाएंगी। ये परीक्षाएं जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में होगी। इसमें शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी व आत्मानंद स्कूल के छात्र शामिल होंगे। मूल्यांकन कार्य 20 अप्रैल 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयवार अंकसूची 25 तक तैयार किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम की घोषणा 30 अप्रैल को करने के निर्देश लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए हैं। 28 फरवरी तक सभी को पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए कहा गया है। इसी तरह प्रोजेक्ट कार्यों की परीक्षा 5 मार्च तक पूरा हो जाना चाहिए। परीक्षा की समय-सारणी जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से जारी की जाएगी। परीक्षा के संचालन के लिए जिला स्तरीय संचालन समिति, प्रश्न पत्र निर्माण समिति एवं मॉडरेशन समिति का गठन होगा। इसके लिए 5 फरवरी तक समय निर्धारित किया गया है। कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, एवं 12वीं के ब्लूप्रिंट के अनुसार ही प्रश्नपत्र तैयार होगी। सैंपल प्रश्न पत्रों बनाकर अभ्यास कराने के लिए कहा गया है। विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित रहता है तो उसे पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। विषय शिक्षकों अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लेकर तैयारी कराएंगे। कक्षा पहली से चौथी, 6वीं व 7 वी की वार्षिक परीक्षा में यदि कोई विद्यार्थी पूरक परीक्षा में भी फेल होता है, तो उसे भी शिक्षोन्नति देकर अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
रिजल्ट में तिमाही-छमाही के 20-20 और वार्षिक का 60 प्रतिशत अंक जोड़ेंगे
जारी निर्देश के अनुसार नतीजों में वार्षिक के साथ तिमाही व छमाही के नंबर भी जुड़ेंगे। इसमें कक्षा पहली से चौथी, 6वीं, और 7वीं की वार्षिक परीक्षा में त्रैमासिक परीक्षा में प्रत्येक विषय में मिले अंकों का 20 प्रतिशत, छमाही में 20 प्रतिशत अलग से जोड़ा जायेगा। वहीं वार्षिक का 60 प्रतिशत जोडक़र परीक्षाफल तैयार किया जाएगा। कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं के लिए छ: माही परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों का 30 प्रतिशत एक्सट्रा जोड़ा जाएगा। वार्षिक का 70 प्रतिशत अंक जोडक़र परीक्षाफल तैयार किया किया जाएगा।
20 मार्च तक प्रश्न फ्त्रों का वितरण
मुद्रक केंद्र, विषय व कक्षावार प्रश्न पत्र सील बंद लिफाफे में जिला शिक्षा अधिकारी मार्च तक सौंपेगा। संकुल 15 प्राचार्यों को उनके संकुल के शालाओं के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण 20 मार्च तक होगा। पुस्तिका का मूल्यांकन स्थानीय वार्षिक परीक्षा की उत्तर स्तर पर होगा। परीक्षा के बाद कक्षा विषय शिक्षक मूल्यांकन करेंगे। प्रश्न पत्र निर्माण 15 फरवरी तक समिति ब्लूप्रिंट के आधार पर 3 सेट तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्न पत्रों का मॉडरेशन 20 फरवरी तक होगा। जिला स्तरीय संचालन समिति के अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी मुद्रक को प्रश्न पत्र मुद्रण के लिए 25 फरवरी तक देगा।
![]()




























