Monday, March 2, 2026

कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज का दीपावली मिलन समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को दिया गया सरस्वती सम्मान

Must Read

कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज का दीपावली मिलन समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को दिया गया सरस्वती सम्मान

कोरबा। श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज कोरबा घटक का दीपावली व स्नेह मिलन समारोह डीडीएम रोड स्थित जलाराम मंदिर एवं गुजराती समाज भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश स्तुति व श्री राम स्तुति से किया गया। तत्पश्चात कोरबा घटक अध्यक्ष रवीन्द्र भाई टांक ने घटक के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम को महासभा के मंत्री सुरेश भाई चौहान ने संबोधित किया।घटक के कोषाध्यक्ष, महिला मंडल के कोषाध्यक्ष और युवा मंडल के कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। सरस्वती सम्मान के दौरान नर्सरी से लेकर कॉलेज तक के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कोरबा क्षेत्र की ओर से इस वर्ष से एक नई परंपरा शुरू की गई, जिसमें भूतपूर्व अध्यक्ष, महिला मंडल अध्यक्ष और युवा मंडल अध्यक्ष को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के विभिन्न क्रियाकलापों में सहयोग प्रदान करने वाले को समाज की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संगठन मंत्री कैलाश टांक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य सपरिवार शामिल हुए।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This