Sunday, February 15, 2026

कटघोरा के दुकान सह गोदाम में चोरी

Must Read

कटघोरा के दुकान सह गोदाम में चोरी

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। कटघोरा में एक दुकान सह गोदाम के छत में लगे सीट को उठाकर अंदर से लाखों रुपए कीमत के पान मसाला की चोरी कर ली गई। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। कटघोरा थाना अंतर्गत वार्ड 4 निवासी आशीष अग्रवाल (37) का नगर के नवागांव रोड पर संतोषी ट्रेडर्स नामक सह गोदाम है। जहां थोक दुकान का संचालन किया जाता है। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात उसके दुकान सह गोदाम में चोरों ने धावा बोला। वे दुकान सह गोदाम के छत में लगे सीट को उठाकर अंदर पहुंचे। जहां से लाखों रुपए कीमत के पान मसाला व घरो में उपयोग होने वाले मसाले की चोरी कर ली। दुकान संचालक आशीष अग्रवाल ने 9 लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी होना बताया है। पुलिस मामले में चोरी का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।

बॉक्स

शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज के कर्मशाला में घुसकर चोरी

रूमगरा में स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक में घुसकर चोरों ने कीमती उपकरण पार कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बालकोनगर थाना अंतर्गत रूमगरा में शासकीय पॉलिटेक्निक स्थित है, जहां एक सप्ताह पहले बुधवार को चोरों ने धावा बोला। कर्मशाला में घुसकर उन्होंने चोरी की। पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रबंधन ने मामले में लिखित पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की,जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पूर्व भी पॉलिटेक्निक में कई बार चोरी की घटना हो चुकी है। दरअसल पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं होने का लाभ चोर उठाते हैं।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This