कटघोरा नगर पालिका में बीजेपी का अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, अध्यक्ष को हटाने में भाजपाई रहे असफल, कांग्रेस के रतन की कुर्सी कायम
कोरबा। नगर पालिका कटघोरा में बीजेपी का अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। कांग्रेस के रतन मित्तल अपनी अध्यक्ष की कुर्सी बचा पाने में सफल रहे। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले भाजपा पार्षदों को निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस खेमे में जहां अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने से खुशी के लहर दौड़ पड़ी, वहीं भाजपा खेल में मायूसी दिखाई दी। खुशी में कांग्रेस पार्षदों ने पटाखे फोड़कर मिठाई बांटी। अध्यक्ष रतन मित्तल ने कहा यह जनता की जीत है, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, लेकिन बीजेपी अपना अविश्वास प्रस्ताव पारित नही कर पाए। भाजपा की असफलता सामने आ गई है। ज्ञात रहे कि भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष रतन मित्तल पर विभिन्न आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया था।
![]()

