Friday, February 13, 2026

कटमोगरा में में बरपा दंतैल का कहर, तोड़े मकान, खदेड़ रहे वन अमला पर की हमले की कोशिश

Must Read

कटमोगरा में में बरपा दंतैल का कहर, तोड़े मकान, खदेड़ रहे वन अमला पर की हमले की कोशिश

कोरबा। वनमंडल कोरबा के बाद कटघोरा वनमंडल में विचरण कर रहे दंतैल हाथी ने भी उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। दंतैल हाथी ने महुआपास की सुंगध पाकर कटमोगरा में ग्रामीणों के चार मकानों को तोड़ दिया है। साथी सब्जी बाड़ी और फल के पौधे को भी नुकसान पहुंचाया है। खदेड़ रहे वन अमला पर भू हमले की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कटघोरा वन मंडल के एतमानगर रेंज अंतर्गत कटमोगरा क्षेत्र 18 हाथियों का एक दल विचरण कर रहे हैं। इस दल में शामिल एक दंतैल हाथी बीती रात कटमोगरा पहुंचा। ग्रामीण के घर के रखे महुआपास की सुगंध आने पर दंतैल मकान के पाश पहुंचा। महुआ पाश रखे मकान सहित आसपास के चार मकानों को तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन अमला मौके पर पहुंची। अमला ने दंतैल को जंगल की ओर खदेडऩे का प्रयास किया। इस बीच दंतैल वन विभाग के कर्मचारियों पर ही हमला करने का प्रयास किया। कर्मचारी भी वहां से जान बचकर भागे। सुबह होने पर दंतैल बस्ती से निकला और जंगल पहुंचकर झुंड में शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस ग्रामीणों के मकान दंतैल ने ढहाया है। इसमें रामसिंह, धर्मसिंह व शांति बाई, शामिल है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि विभाग का दावा है कि हाथियों के दल पर निगरानी रखी जा रही है। जंगल के रास्ते में जिस मार्ग से हाथियों का दल गुजर रहे हैं। उस क्षेत्र के आसपास के गांव में मुनादी कराई जा रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के ग्राम पंचायत बासिन निवासी यादो बाई पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया था। घटना में महिला की मौत हो गई थी।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This