Monday, February 16, 2026

कनबेरी के खैरभवना के पास तैयार किया जा रहा भव्य पंडाल, पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से होगी श्री शिव महापुराण की अमृत वर्षा-तारक

Must Read

कनबेरी के खैरभवना के पास तैयार किया जा रहा भव्य पंडाल, पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से होगी श्री शिव महापुराण की अमृत वर्षा-तारक

कोरबा। सिहोर वाले बाबा पं. प्रदीप मिश्रा कोरबा आ रहे हैं। कनबेरी के खैरभवना मैदान सात दिवसीय कथा सुनाएंगे। इसके के लिए कनबेरी के खैरभवना के पास 65 एकड़ भू-भाग को चिन्हांकित किया गया है। यहां पर श्रद्धालुओं के लिए भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।
यह जानकारी आयोजन समिति महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने प्रेस वार्ता में दी है। समिति के सचिव राजेंद्र तारक ने बताया कि पं. प्रदीप मिश्रा के द्वारा शिव महापुराण कथा के लिए तैयारी दो साल से चल रही है। कथा का आयोजन भगवान शिव के प्रिय माह सावन में किया जाएगा। 11 जुलाई से सावन माह प्रारंभ हो रही है। शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 12 जुलाई प्रारंभ होगी, जो 18 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए सर्वमंगला मंदिर से कनकी जाने वाले नहर मार्ग पर खैरभावना कनबेरी मैदान को चिन्हांकित किया गया है। कथा श्रवण करने सिहोर वाले बाबा व कथा प्रवक्ता पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण की अमृत वर्षा होगी। आयोजन में पं. मिश्रा 11 जुलाई को कोरबा आएगें। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन के लिए प्रथम बैठक मां सर्वमंगला मंदिर में रखी गई। इसमें शिव भक्त, कथा प्रेमी एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा कर कथा के आयोजन की सहमति हुई। इसी दौरान कथा के आयोजन के लिए कोरबा से सिहोर के लिए कुल 14 भक्तों के समूह ने प्रस्थान किया और पं. प्रदीप मिश्रा के द्वारा कथा की तिथि का निर्धारित किया गया। कथा को सम्पन्न कराने के लिए एक पंजीकृत समिति का गठन किया गया। इसका नाम सर्वसहमति से श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा रखा गया। समिति ने बताया कि पं. प्रदीप मिश्रा के कथा में लोगों की भीड़ को देखते हुए कथा स्थल का चयन करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इस चुनौती को स्वीकार महाकाल भक्त मंडल कोरबा के सदस्य और ग्रामीणों के सहयोग से मां सर्वमंगला मंदिर से कनकीधाम रोड़ पर खैरभावना-कनबेरी के मैदान को चयन किया गया। इसमें जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा स्थल का निरीक्षण कर स्वीकृति प्रदान की गई।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This