Tuesday, February 17, 2026

कनौजिया धोबी समाज के सुखसागर बने जिलाध्यक्ष, पहली बार सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Must Read

कनौजिया धोबी समाज के सुखसागर बने जिलाध्यक्ष, पहली बार सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

कोरबा। कनौजिया धोबी समाज ने आदर्श चुनाव को अपनाते हुए सर्वसम्मति से सुखसागर निर्मलकर को समाज का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया है। समाज के चुनाव में पहली बार सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इससे समाज ने सामाजिक समरसता और सहभागिता का एक नया आदर्श स्थापित किया। बिलासपुर संभाग कार्यकारिणी के सदस्यों ने कोरबा जिला के पुराने कार्यकारिणी को खारिज करते हुए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित करने की घोषणा की थी। चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारी ने नामांकन पत्र जारी किया, नामांकन भरने के लिए अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष तीनों पद के लिए एक-एक फॉर्म लिया गया किसी और अभ्यर्थी के द्वारा फॉर्म नहीं लिया गया। जिसके फल स्वरुप सुखसागर निर्मलकर को अध्यक्ष, दर्शन निर्मलकर सचिव, मनोज रजक को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गयाद्य रविवार को हुए चुनाव में सुखसागर निर्मलकर, दर्शन निर्मलकर, मनोज रजक, लोकनारायण निर्मलकर, जगदीश प्रसाद निर्मलकर, अमरनाथ निर्मलकर, धनेश्वर निर्मलकर, आर के निर्मलकर जवाहर निर्मलकर, अरुण निर्मलकर, महेंद्र निर्मलकर, बौद्धराम निर्मलकर, देव कुमार निर्मलकर, रामकिशन रजक, ईश्वर निर्मलकर, अशोक निर्णजक, यशवंत निर्मलकर, उधव निर्मलकर, श्यामलाल रजक, सुनील रजक, सतीश रजक, संजय निर्मलकर, विजय निर्मलकर, शिव, मुकेश, राजू, राजा, मनीष, भागवत सहित संभाग व जिले के सभी ब्लाक के सामाजिक प्रमुख व पदाधिकारी शामिल हुए।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This