Thursday, February 26, 2026

कम उपस्थिति वाले एसईसीएल कर्मी नहीं होंगे कैडर स्कीम के पात्र

Must Read

कम उपस्थिति वाले एसईसीएल कर्मी नहीं होंगे कैडर स्कीम के पात्र

 

कोरबा।कोयला कर्मियों को एसईसीएल में क्लर्क बनने का मौका मिलेगा। कोल कंपनी में खाली अकाउंट्स क्लर्क ग्रेड-2 के 61 पदों पर कैडर स्कीम के तहत विभागीय भर्ती से भरा जाना है। इसकी अधिसूचना एसईसीएल ने जारी कर दी है। भूमिगत कर्मचारियों का 190 दिन और सरफेस कर्मचारियों का 240 दिन वार्षिक उपस्थिति नहीं होने पर क्लर्क की परीक्षा देने के लिए पात्र नहीं होंगे।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के मेनपावर बजट में खाली पदों की संख्या के हिसाब से आवेदन पत्र मंगाया है, जिसे श्रम शक्ति बजट 2024-25 में खाली पदों की संख्या के आधार पर एसईसीएल को परिवर्तन का अधिकार रहेगा। अकाउंट्स क्लर्क ग्रेड-2 के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता रखने वाले एसईसीएल कर्मियों को समान वेतनमान में कोल कंपनी के नियमित कर्मचारी कैडर का विकल्प चुनता है या फिर निचले ग्रेड/श्रेणी में काम करने वाला कंपनी का कोई भी नियमित कर्मचारी जो अकाउंट कैडर का विकल्प चुनता है, वे अकाउंट्स क्लर्क ग्रेड-2 की विभागीय भर्ती परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। आवेदन करने के इच्छुक कर्मचारियों को यह स्पष्ट करना होगा कि वे वर्तमान में अंडरग्राउंड या सरफेस पर ड्यूटी कर रहे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 1 अगस्त है। इनकी एक या एक से अधिक वर्ष की गोपनीय प्रतिवेदन भी मंगाई जाएगी।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This