Sunday, March 1, 2026

कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीण से 5.20लाख की ठगी

Must Read

कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीण से 5.20लाख की ठगी

कोरबा। दो लोगों ने सीएसईबी में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीण से 5 लाख 20 हजार रुपए की ठगी की। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। उरगा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के मुताबिक खैरभांठा (तिलकेजा) निवासी सुखीराम कश्यप (52) की रिपोर्ट पर ठगी का केस दर्ज किया गया है। इसमें सीएसईबी कॉलोनी निवासी आरती दास और नकटीखार निवासी विवेक सिंह के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करना बताया है। प्रार्थी के अनुसार 6 लाख में सीएसईबी में कम्प्यूटर ऑपरेटर की स्थाई नौकरी लगवाने का वादा उक्त दोनों लोगों ने किया था। उनकी बात पर आकर उसने अपने भतीजे डोरेश कुमार को नौकरी दिलाने 6 माह पहले उन्हें 5 लाख 20 हजार रुपए दिए थे, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। रकम वापस मांगने पर वे प्रार्थी और उसके भतीजे को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते हैं।

Loading

Latest News

होली पर्व के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा एडवाइजरी पंपलेट जारी, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर होली मनाने की अपील

कोरबा। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों...

More Articles Like This