Monday, February 16, 2026

कर्मचारियों पर धमकी व मारपीट का आरोप

Must Read

कर्मचारियों पर धमकी व मारपीट का आरोप

कोरबा। गेवरा खदान में नियोजित एक ठेका कंपनी के मजदूरों ने हड़ताल किया। इस दौरान ठेका कंपनी के कर्मचारियों पर गाली व धमकी देने के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।एसईसीएल के गेवरा खदान में रूंगटा कंपनी नियोजित है। कंपनी में काम करने वाले मजदूरों की समस्या को लेकर पिछले महीने त्रिपक्षीय बैठक हुई थी। कंपनी की ओर से कुछ दिनों के भीतर समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय पर मजदूरों की मांग पूरी नहीं हुई। इससे नाराज मजदूरों ने मंगलवार को फिर से आंदोलन किया था। आंदोलनकारी मजदूरों ने दीपका थाना पहुंचकर रूंगटा कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की है। यहां बताया कि कंपनी ने अपने कर्मचारी व बाहर से गुंडे बुलाकर उनसे गाली-गलौच व मारपीट कराई है। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This