Thursday, February 19, 2026

कलेक्टर ने दबंग न्यूज़ के खबर पर लिया संज्ञान, जांच टीम भेजा फुलसरी, पीडीएस दुकान में हितग्राहियों के कोटे का 430 क्विंटल खाद्यान्न सामाग्री पार, गरीब ग्रामीणों का राशन को डकारने वाली सरपंच व पूर्व सचिव पर जल्द ही गिरेगी गाज

Must Read

कलेक्टर ने दबंग न्यूज़ के खबर पर लिया संज्ञान, जांच टीम भेजा फुलसरी, पीडीएस दुकान में हितग्राहियों के कोटे का 430 क्विंटल खाद्यान्न सामाग्री पार, गरीब ग्रामीणों का राशन को डकारने वाली सरपंच व पूर्व सचिव पर जल्द ही गिरेगी गाज

कोरबा । ग्राम पंचायत फुलसरी में ग्रामीणों को तीन माह से शासकीय खाद्यान्न नहीं मिलने की खबर दबंग न्यूज ने सबसे पहले प्रसारित की थी। कलेक्टर अजित वसंत ने दबंग न्यूज़ की समाचार पर संज्ञान लेकर जिला खाद्य अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। वही खाद्य अधिकारी ने टीम भेज कर जांच कराई तो ग्राम पंचायत फुलसरी में चावल, शक्कर, चना, नमक,वितरण में हुई अनियमितता का खुलासा हो गया। बताया गया है कि फुलसरी के उचित मूल्य राशन दुकान संचालक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए उक्त ग्राम में जाकर मामले की पूर्ण जांच की गई है। ग्रामवासियों ने प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की सभी राशनकार्डधारियों को नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। कुछ राशन कार्डधारियों को विगत कुछ दिनों से राशन प्राप्त नही हुआ है। इस दौरान खाद्य अधिकारी द्वारा राशन दुकान में स्टॉक की मात्रा की जांच किया गया। जिसमें खाद्यान्न भंडारण व वितरण में भी अंतर पाया गया। खाद्यान्न की ऑनलाइन प्रदर्शित मात्रा व उपलब्ध मात्रा में 412.42 क्विन्टल चावल का अंतर (कमी), शक्कर 2.83 क्विंटल (कमी), नमक 9.76 क्विंटल का अंतर (कमी), चना 5.70 क्विंटल कुल 430 .71 क्विंटल खाद्यान्न सामाग्रियों का अंतर (कमी) पायी गई है। वही इस हेतु फुलसरी पंचायत के राशन दुकान संचालक सरपंच व सचिव के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

बाक्स

खाद्य विभाग के अफसरों की लापरवाही
पिछले तीन माह से ग्रामीणों को खाद्यान्न नहीं मिला है और खाद्य विभाग के अफसरों को कोई सरोकार नहीं था । इसमें जिला खाद्य विभाग की लापरवाही देखने को मिल रही है। ग्राम पंचायत को सोसायटी का आबंटन किया गया है, लेकिन सरपंच ओमप्रकाश कंवर एवं पूर्व सचिव सूरज बरेठ व विभाग के अफसरों से मिलीभगत कर गरीबों का राशन डकार रहे हैं। अब कलेक्टर के सख्त रवैए के बाद अफसरों को अब जांच करनी पड़ी है।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This