कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन
कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर द्वारा शुक्रवार को टीपी नगर चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में शामिल जिला अध्यक्ष द्वय सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश की लोकतंत्र पर हमला करते हुए दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया है। इसके विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, हरीश परसाई, श्यामसुंदर सोनी, सुरेश सहगल, संतोष राठौर, कुसुम द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
![]()

