Tuesday, February 17, 2026

कांग्रेसियों ने फूंका ईडी का पुतला, भाजपा सरकार पर बोला जुबानी हमला

Must Read

कांग्रेसियों ने फूंका ईडी का पुतला, भाजपा सरकार पर बोला जुबानी हमला

कोरबा। शनिवार को दीपका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार शासन करने में विफल रही है और अब वह सरकारी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार मनमाने तरीके से जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है। ईडी भारतीय जनता पार्टी और अडानी के एजेंट की भांति काम कर रही है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की भांति काम कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है तथा ईडी के कार्यप्रणाली के विरोध में पूरे प्रदेश में ईडी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों से झूमझटकी भी हुई। इस दौरान हरीश परसाई, तनवीर अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This