कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Must Read

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

कोरबा। दर्री क्षेत्र के पुराने शराब दुकान के पास एक तेजरफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में श्याम नगर दर्री निवासी चंद्र प्रकाश घायल हो गया। घायल की मां उमा नोनिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि चंद्र प्रकाश बाइक क्रमांक सीजी 12 ए 5301 से सीएसईबी प्लांट दर्री जा रहा था। पुराना शराब दुकान के पास पहुंचा था। इस बीच कार क्रमांक एमपी 65 सी 5018 ने बाइक को ठोकर मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This