कार खड़ी करने को लेकर मारपीट

Must Read

कार खड़ी करने को लेकर मारपीट

कोरबा। कार खड़ी करने की बात को लेकर आवागमन अवरूद्ध होने का विरोध करने पर तीन युवकों ने मिलकर मोहम्मद गुरफान की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। चैतमा निवासी गुरफान मोहम्मद 30 वर्ष पिता स्व. रज्जाक मोहम्मद के घर के सामने सोमित दास एवं इरफान मोहम्मद व उसके साथियों ने कल रात्रि 8 बजे के लगभग कार को खड़ी कर दिया था। जिसके कारण आवागमन अवरूद्ध हो गया था। इस बात का विरोध व्यक्त किये जाने पर गुरफान की पिटाई इरफान, सोमित दास एवं उसके साथियों ने कर दी। इस घटना की रिपोर्ट घायल प्रार्थी द्वारा किये जाने पर चैतमा चौकी पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 506बी, 323, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This