कार्मिक विभाग के 37 अधिकारियों को पदोन्नति
कोरबा। कोल इंडिया प्रबंधन ने विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में पदस्थ कार्मिक विभाग के 37 अधिकारियों को ई सेवन ग्रेड से ई एट ग्रेड में प्रोन्नति प्रदान की है। यह प्रोन्नति 14,16 व 17 अगस्त को आयोजित साक्षात्कार में सफल हुए अधिकारियों को मिली है। महाप्रबंधक के पद पर छह अधिकारी पदोन्नत हुए है। इनमें सुजाता रानी, शुभांकर परिडा, अजय बेहरा, जी श्यामला राव, सरत कुमार मलिक व विप्र चरण सेठी शामिल हैं।
![]()

