Monday, February 16, 2026

कालोनी का निरीक्षण कर दूर की जाएगी समस्या

Must Read

कालोनी का निरीक्षण कर दूर की जाएगी समस्या

कोरबा। एसईसीएल गेवरा के अधिकारी जेसीसी सदस्य व वेलफेयर कमेटी ने कालोनी का निरीक्षण करेंगे। कालोनी का निरीक्षण करने के बाद दूसरे दिन उन सभी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। एसईसीएल गेवरा में कोयला उत्पादन का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इसको देखते हुए जेसीसी सदस्यों ने प्रबंधन को बधाई दी। इस दौरान जेसीसी सदस्यों ने कालोनी की समस्याओं को भी सामने रखा। उड़ रहे धूल से लोगों को हो रही परेशानी का मामला जोर-शोर से उठाया गया। अस्पताल में पेयजल की समस्या की बात रखी गई। तब अधिकारियों ने कहा कि कालोनी का निरीक्षण कर समस्या को दूर किया जाएगा। उड़ रहे धूल को लेकर भामसं से प्रीमत राठौर के द्वारा प्रबंधन को पहले से ही पत्र लिखा गया है। अब आने वाले दिनों में पानी छिडक़ाव सहित कई कार्य किए जाएगें।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This