Wednesday, February 18, 2026

किसान की बिना जानकारी खाते से एक लाख 47 हजार रुपए का आहरण, किसान ने शाखा प्रबंधक से की लिखित शिकायत

Must Read

किसान की बिना जानकारी खाते से एक लाख 47 हजार रुपए का आहरण, किसान ने शाखा प्रबंधक से की लिखित शिकायत

कोरबा। जिला सहकारी बैंक की पोड़ी उपरोड़ा शाखा में किसान की जानकारी के बिना ही उसके खाते से एक लाख 47 हजार रुपए के आहरण का मामला सामने आया है। किसान ने लिखित शिकायत शाखा प्रबंधक से की है। ग्राम जामकछार पोड़ी उपरोड़ा के रहने वाले किसान अयोध्या प्रसाद ने बताया है कि उसने समर्थन मूल्य पर 91 क्विंटल धान बेचा था। इसके बदले उसके खाते में अलग- अलग किस्तों में एक लाख 99 हजार 89 रुपए जमा हुए थे। इसे राशि को निकालने के लिए किसान कई बार बैंक पहुंचा। तब प्रबंधन की ओर से बताया गया कि उसके खाते में राशि नहीं पहुंची है। किसान ने आपने में जमा और निकाली गई राशि का विवरण प्राप्त किया। उसे पता चला कि खाते से अलग- अलग तिथि पर एक लाख 47 हजार रुपए आहरण किए गए हैं। 16 दिसंबर को खाते में 60 हजार 144 रु जमा हुए थे। 22 को 49 हजार रुपए का अहरण हुआ। 26 दिसंबर व 27 दिसंबर को 35 हजार 880 और एक अन्य तिथि पर 20 हजार 400 रु राशि जमा हुए थे। 28 दिसंबर को फिर से 49 हजार रुपए का अहरण हुआ। इस साल दो जनवरी को फिर एक लाख 11 हजार 769 खाते में फिर जमा हुए। तीसरी बार बिना उसकी जाकारी के 10 जनवरी को 49 हजार रुपए निकाले गए। किसान का कहना है कि जिस अवधि में उसके खाते से राशि का अहरण बताया गया है, उस अवधि में वह बैंक नहीं आया है। न ही अपना पासबुक किसी को दिया है। किसान ने शाखा प्रबंधक से शिकायत दर्ज कराई है। घटना की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई और राशि लौटाने की मांग की है। इधर, बैंक के प्रबंधक रविधर दीवान ने बताया कि बैंक में फर्जीवाड़े की कोई संभावना नहीं है। प्रबंधन के अनुसार आहरण पर्ची पर हस्ताक्षर सत्यापन के बाद ही राशि का भुगतान किया जाता है। प्रबंधक का कहना है कि किसान ने ही राशि का आहरण किया है। उसे याद नहीं होगा। वहीं किसान ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज चेक करने की मांग की है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This