किसान, गरीब, मजदूर, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं की हितैषी कांग्रेस सरकार-फूलसिंह

Must Read

किसान, गरीब, मजदूर, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं की हितैषी कांग्रेस सरकार-फूलसिंह

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। विभिन्न गांव में पहुंचकर वे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस कड़ी में ग्राम पंचायत नाकिया में फूलसिंह राठिया चुनाव प्रचार करने पहुंचे। सुंदर सिंह राठिया एवं सहयोगियों के साथ गिरारी, जिलगा, बरपाली में सघन दौरा किया। यहां फूल सिंह राठिया ने विभिन्न समाज के लोगों के द्वारा मिल रहे समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह सभी मिलकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करें और एक बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाएं। वे गांव-गांव, घर-घर जाकर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने किसानों का हित सोचा है और यह भी वादा किया है कि फिर से सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और धान का समर्थन मूल्य भी 3200 रुपये से अधिक देने की घोषणा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया है। इस दौरान फूलसिंह राठिया ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर किसान, गरीब, मजदूर, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं की हितैषी सरकार बनाने का आव्हान किया है। श्री राठिया और उनके समर्थकों के द्वारा घर-घर जाकर एवं नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया जा रहा है। इसी तरह ग्राम पंचायत देवपहरी में फूल सिंह राठिया चुनाव प्रचार करने पहुंचे। जहां उनके साथ सुंदर सिंह राठिया, नरसिंह राठिया, सुरेन्द्र कुमार राठिया, देवनारायण यादव, लक्ष्मण सिंह निषाद, सीमा कंवर, प्रहलाद सिंह राठिया, रामलाल मौजूद रहे।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This