किसानों की मेहनत पर हाथियों ने फेरा पानी, धान की फसल पर मंडराया खतरा, खेतों में लगी फसल को पहुंचा रहे नुकसान

Must Read

किसानों की मेहनत पर हाथियों ने फेरा पानी, धान की फसल पर मंडराया खतरा, खेतों में लगी फसल को पहुंचा रहे नुकसान

कोरबा। कटघोरा वनमंडल में हाथियों की उपस्थिति के कारण ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। हाथियों का दल आए दिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो जा रही है जब झुंड या इससे भटककर कोई हाथी रिहायशी इलाकों में पहुंच रहा है।दो दिन पहले हाथियों के झुंड ने ग्राम परला, लमना और इसके आसपास के गांवों में किसानों के खेतों में लगी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। धान के साथ-साथ मक्के की फसल को भी पैरों से दबाकर झुंड ने बर्बाद किया है। वनमंडल कटघोरा अंतर्गत केंदई और पसान रेंज में हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। अभी किसानों के खेत में धान की फसल लहलहा रही है। यह देखकर झुंड उनकी खेतों में घुसकर फसलों को चट कर रहा है तो उससे ज्यादा पैरों से दबाकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। बढ़ते नुकसान को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं और हाथियों को जंगल के भीतर रोकथाम करने को लेकर वन विभाग से मदद मांग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरयानी रात झुंड ग्राम परला में रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया। हाथियेां की चिंघाड़ को सुनकर लोगों की नींद खुली। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दिया। काफी मशक्कत के बाद झुंड को रिहायशी इलाकों से दूर खदेड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है, लेकिन वन विभाग उन्हें सहयोग नहीं दे रहा है। अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण इतने चिंतित हैं कि रात में चैन की नींद सो नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों की अलग-अलग टोली रतजगा कर रही है ताकि हाथियों का झुंड उनके गांव के भीतर घुसकर किसी ग्रामीण के मकान को नुकसान नहीं पहुंचा सके। इसके लिए गांव वालों को सतर्क किया जा रहा है।

Loading

Latest News

रौद्र नाम का होगा नया संवत्सर, गुरु राजा, मंत्री मंगल, चंद्र संभालेंगे गृह

कोरबा।19 मार्च से विक्रम संवत 2083, धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी, कृषि क्षेत्र में संतुलन रहेगा, नया संवत्सर उग्र कोरबा। हिंदू नववर्ष...

More Articles Like This