Tuesday, February 17, 2026

कुछ समितियों ने ही अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने में दिखाई दिलचस्पी, अधिकांश गणेश पंडाल चोरी की बिजली से हो रहे रोशन

Must Read

कुछ समितियों ने ही अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने में दिखाई दिलचस्पी, अधिकांश गणेश पंडाल चोरी की बिजली से हो रहे रोशन

कोरबा। शहर के अधिकांश गणेश पंडाल चोरी की बिजली से रोशन हो रहे है। शहर के 50-80 पंडालों में से महज कुछ पंडालों में अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए गणेशोत्सव समिति के द्वारा आवेदन किया गया है। ऐसे में बिजली विभाग को पूजा के लिए बने पंडालों से हजारों रूपए का नुकसान हो रहा है। जिले में गणेशोत्सव की धूम है, वही शहर के मेन रोड सहित गली मोहल्लों में गणेश मूर्ति स्थापित की गई है। बच्चों ने भी समिति बनाकर गणेश मूर्ति स्थापित की है, तो वहीं बड़े भी गणेशोत्सव के रंग में रंगे हैं। उत्सव की धूम में पंडालों में चाइना लाइट सहित अन्य बल्बों से रोशनी की गई है। जिला मुख्यालय के गणेश पंडाल लाइटों से जगमगा रहे हैं। शहर में अधिकांश गणेश मूर्ति स्थापित पंडाल चोरी की बिजली से रोशन हो रहे हैं। वहीं साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। विद्युत विभाग के नियमानुसार सभी निजी व सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए अस्थाई रूप से कनेक्शन दिया जाता है, लेकिन शहर में अधिकांश पंडालों के किनारे लगे बिजली खंभों से हुकिंग कर बिजली चोरी की जा रही है। शहर में 50से 80 गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है, लेकिन नगर के महज कुछ समितियों ने ही कनेक्शन लिया है जबकि अन्य समितियों द्वारा धड़ल्ले से बिजली चोरी कर पंडालों को सजाया गया है। ऐसे में बिजली विभाग को हजारों रूपए की क्षति हो रही है।
बाक्स
ग्रामीण क्षेत्रों में भी यहीं हाल
ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह गणेश स्थापना की गई है। यहां भी चोरी की बिजली से पण्डालों को सजाया गया है। रात भर रंग बिरंगे झालरों के साथ बल्ब जलते हैं। इससे बिजली की अधिक खपत हो रही है, मगर इन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। गणेशोत्सव के लिए चंदा से हजारों रूपए जुटाया जाता है। टेंट, प्रतिमा आदि पर राशि खर्च की जाती है, तो आखिर पण्डाल को रोशन करने के लिए उपयोगी बिजली का बिल देने में कोताही क्यों बरती जाती हैं यह समझ से परे हैं।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This