Wednesday, February 11, 2026

कुसमुंडा शराब दुकान के पास मिली युवक की लाश

Must Read

कुसमुंडा शराब दुकान के पास मिली युवक की लाश

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के देशी शराब दुकान के पास उस समय हड़कंप मच गया जब मदिरा खरीदने पहुंचे लोगों ने एक युवक का शव देखा। जिसकी सूचना तत्काल कुसमुंडा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर युवक की शिनाख्त कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक पंप हाउस क्षेत्र का रहने वाला है। जो अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 बीएल 1349 से कुसमुंडा आया हुआ था। शाम को कुछ लोगों ने उसे शराब दुकान के पास मदिरा सेवन करते हुए देखा था। बहरहाल उसकी मौत किन परिस्थितियों और कारणों से हुई है इसकी विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This