Thursday, February 26, 2026

केंदई रेंज में हाथियों ने डाला डेरा

Must Read

केंदई रेंज में हाथियों ने डाला डेरा

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज को हाथियों ने अपना बसेरा बना लिया है। यहां के जंगल में अधिकांश समय हाथी विचरण करते रहते हैं। हाथियों द्वारा बीच-बीच में आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर जहां ग्रामीणों के मकान को क्षतिग्रस्त कर देते हैं वहीं खेतों में लगे फसल को भी मटियामेट करने से नहीं चूकते। हाथियों के लगातार उत्पात जारी रहने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा हाथी समस्या के समाधान के लिए लगातार वन विभाग तथा जिला प्रशासन से मांग की जा रही है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए न तो वन विभाग ही कोई ठोस कदम उठा रहा है और न ही जिला प्रशासन। फलस्वरूप क्षेत्र में हाथी की समस्या लगातार बनी हुई है। केंदई रेंज के कापानवापारा सर्किल में इन दिनों 21 की संख्या में हाथी घूम रहे हैं। जिसकी निगरानी वन विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। विभाग की यह कोशिश है कि हाथियों का दल आबादी वाले क्षेत्रों में न पहुंचने पाए। उधर पसान रेंज के बनिया गांव में एक लोनर हाथी के पहुंचने से ग्रामीण दहशत में हैं।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This