Thursday, February 5, 2026

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में मिलेगा सीधे प्रवेश

Must Read

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में मिलेगा सीधे प्रवेश

कोरबा। पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 कोरबा में शिक्षण सत्र 2025-2026 के लिए कक्षा 10 वीं और 12 वीं की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश मिलेगा। इसकी सूचना विद्यालय के सूचना पटल तथा वेबसाइट में पहले ही जारी की गई है। इच्छुक छात्र छात्राएं 20 जून तक पंजीयन फार्म जमा कर सकते हैं। कक्षा 10 वीं और 12 वीं में सीधे प्रवेश की सुविधा केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों तथा केंद्र सरकार के स्वायत्त निकायों में कार्यरत कर्मियों के बच्चों के लिए ही उपलब्ध है। सुबह 9.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक पंजीयन फार्म जमा कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश मार्गदर्शिका के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। जी आर जांगड़े प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 कोरबा के द्वारा उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This