Wednesday, February 11, 2026

कोयला अधिकारियों को मिलेगा पीआरपी

Must Read

कोयला अधिकारियों को मिलेगा पीआरपी

कोरबा। एसईसीएल समेत कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी इकाइयों में काम कर रहे कोयला अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 का परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (पीआरपी )का भुगतान 26 जून तक करने का कोल इंडिया ने आदेश जारी किया है। कोल इंडिया के उप महाप्रबंधक,(अधिकारी स्थापना )सुरपुरेड्डी वी रवींद्रनाथ की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आदेश में भुगतान को लेकर प्रक्रिया शुरू करने को सभी अनुषंगी कंपनियों के प्रबंधन को कहा गया है। इस दौरान अधिकारियों का किट्टी फैक्टर जारी किया जाएगा। पीआरपी में कोल इंडिया का 65 और 35 प्रतिशत संबंधित कंपनी का अंशदान रहता है। ई-1 से लेकर जीएम, डायरेक्टर, सीएमडी एवं चेयरमैन तक को पीआरपी का लाभ मिलता है। अधिकारियों को मिलने वाला पीआरपी वित्तीय वर्ष के दौरान उनके व्यक्तिगत परफोर्मेंस के आधार पर मिलता है। एक अधिकारी को कम से कम दो लाख से लेकर 12 लाख रुपया तक मिल सकता है।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This