Tuesday, February 10, 2026

कोयला कर्मी के खाते से 1 लाख 65 हजार गायब, मोबाइल चोरी कर घटना को दिया अंजाम

Must Read

कोयला कर्मी के खाते से 1 लाख 65 हजार गायब, मोबाइल चोरी कर घटना को दिया अंजाम

कोरबा। कोयला कर्मी की मोबाइल चोरी कर उसके खाते से एक लाख 65 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन कोल कर्मी के खाते से यूपीआई के जरिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि दीपका के प्रगतिनगर इलाके में रहने वाले ईश्वर प्रसाद साहू 16 अक्टूबर को सब्जी खरीदने के लिए दीपका के बुधवारी बाजार गए थे। बाजार में उनका मोबाइल चोरी हो गया। देर शाम साहू मोबाइल चोरी की सूचना दर्ज कराने दीपका थाना पहुंचे। उन्होंने एक सादे कागज पर आवेदन लिखकर थाने से पावती प्राप्त किया। इसे लेने के बाद घर लौट गए। अगले दिन साहू ने अपने उसी मोबाइल नंबर को फिर से चालू कराया। इस बीच साहू के मोबाइल पर 17 अक्टूूबर से 18 अक्टूबर के बीच कई मैसेज आए। इसमें खाते से राशि अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी दी गई। यह देखकर साहू घबरा गए और अपने बैंक से संपर्क किया। वहां से विवरण प्राप्त किया तो पता चला कि साहू के बैंक खाते से अलग-अलग खातों में एक लाख 65 हजार रुपए ट्रांसफर हुआ है। उक्त सभी राशि यूपीआई के जरिए अलग-अलग लोगों के खाते में भेजी गई है। शनिवार को साहू मामले की जानकारी लेकर पुलिस थाना पहुंचे। कई घंटे तक साहू ने पुलिस का इंतजार किया। देर शाम पुलिस की ओर से साहू की सूचना दर्ज की गई। घटना की जांच पुलिस कर रही है। इस बीच आशंका व्यक्त की जा रही है कि ठगों ने ईश्वर साहू के मोबाइल में लगे सिम की क्लोनिंग की और इसके जरिए साहू के मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को प्राप्त किया होगा। यहां इसके जरिए गिरोह अलग-अलग खाते में पैसा ट्रांसफर किया। ठगी को अंजाम देने के लिए गिरोह आए दिन नए-नए तरीके अपना रहा है। इससे लोग परेशान हैं।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This