Sunday, February 22, 2026

कोरबा एरिया में विश्व दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन, कोयला उत्पादन का कार्य चुनौती पूर्ण: गुप्ता

Must Read

कोरबा एरिया में विश्व दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन, कोयला उत्पादन का कार्य चुनौती पूर्ण: गुप्ता

कोरबा। एसईसीएल क्षेत्रीय मुख्यालय कोरबा क्षेत्र में कार्यस्थल पर सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस के अवसर पर आरके गुप्ता महाप्रबंधक (संचालन), एसईसीएल कोरबा क्षेत्र द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराया गया। इसके उपरांत कोल इंडिया के कारपोरेट गीत का समवेत स्वर में गायन किया गया। कोल् इंडिया के चेयरमैन का संदेश को सुनाया गया। इस अवसर पर समस्त अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी कर्मचारियों को सुरक्षा बैज लगाया गया। महाप्रबंधक ने कहा कि कोल् इंडिया में कोयला उत्पादन का कार्य चुनौती पूर्ण है। जहाँ प्रति दिन शून्य दुर्घटना का लक्ष्य के साथ उत्पादन करते है। सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहना पड़ता है। आज का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा व स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। जिससे कि प्रत्येक कर्मचारी अपने सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति सजग हो सके। मानिकपुर कोरबा क्षेत्र के कामगारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के द्वारा कामगारों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी खानों में सुरक्षा धवज फहराकर सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति शपथ ली गई। क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी इस्माईल कुरेशी द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया तथा इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This