कोरबा का मौसम खुशनुमा, ठंड से बढ़ी ठिठुरन
कोरबा। उत्तरी हवाओं के आगमन से कोरबा का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। रातें सर्द हैं। सुबह की धूप अच्छी लग रही है। वातावरण में नमी है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। फिर भी शहर में ठंड महसूस हो रहा है। ठंड के बीच पर्यटन स्थल गुलजार है। दो दिनों के भीतर जहां न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं रविवार से सोमवार तक इसमें वृद्धि दर्ज नहीं की गई है। दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। सुबह आसमान साफ होने के कारण धूप अच्छी लगी।वहीं शाम को लोग घरों और कई होटलों में अलाव भी देखने को मिला। सर्दी का आलम अभी कुछ ऐसा है कि लोग शाम ढलते ही गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। सुबह सैर करने वालों की संख्या भी कुछ कम है।मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन लगातार जारी रहने की संभावना है। किन्तु पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग की मानें तो अभी एक-दो दिन ठंड का असर बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से इसके बाद बादलों का निरंतर आगमन शुरू होगा। इसकी वजह से ठंड में कमी आएगी। रात और दिन का तापमान बढ़ेगा। हालांकि वर्षा की संभावना नहीं है। तब तक मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
![]()

