कोरबा। कोरबा की बेटी एंजेल सिंह का चयन सिविल जज के पद पर हुआ है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया। 57 पदों के लिए आयोग ने 183 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंको के योग के आधार पर अंतिम चयन सूची में एजेंल सिंह भी शामिल है। एजेंल वरिष्ठ पत्रकार रवि पी सिंह व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बालको की सेवानिवृत प्राचार्या रत्नप्रभा सिंह की पुत्री हैं।
![]()

