कोरबा के अधिवक्ता सोमवार को रहेंगे कलमबंद हड़ताल पर

Must Read

कोरबा के अधिवक्ता सोमवार को रहेंगे कलमबंद हड़ताल पर

कोरबा। भूपेश सरकार द्वारा अधिवक्ताओं से किए गए प्रोटेक्शन एक्ट, सामूहिक बीमा और मृत्यु दावा राशि में बढ़ोतरी के वादों को पूरा नहीं करने पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के न्यायालयो और कार्यालयों में अधिवक्ता सोमवार 4 सितंबर को कार्य नहीं करेंगे। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतनसिंह ठाकुर ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधीश कोरबा सहित कोरबा के सभी सिविल न्यायालय, व्यवहार न्यायालय, फैमिली कोर्ट, राजस्व न्यायालयो, उपभोक्ता आयोग आदि को सुचना देकर अवगत करा दिया है कि कोरबा जिले के लगभग दो हजार अधिवक्ता एक दिन के लिए अपना कलमबंद कर हड़ताल पर रहेंगे। सरकार के वादाखिलाफी के विरोध सोमवार को कोई भी अधिवक्ता कार्य नहीं करेंगे। अपना विरोध प्रकट करते हुए दोपहर 1 बजे वादाखिलाफी सरकार का पुतला दहन भी करेंगे।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This