Wednesday, February 18, 2026

कोल इंडिया में घोषित 3 दिन की हड़ताल टलने के आसार

Must Read

कोल इंडिया में घोषित 3 दिन की हड़ताल टलने के आसार

 

कोरबा। कोल इंडिया में सक्रिय पांचों ट्रेड यूनियनें भले हड़ताल की तैयारी में जुटी हैं, वैसे अंदरखाने जो सूचना है, उसके अनुसार 27 सितंबर को दिल्ली बैठक में हड़ताल टलने के आसार हैं। सूत्रों की मानें तो जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई तक कोल इंडिया प्रबंधन एवं ट्रेड यूनियनें यथास्थिति के पक्ष में हैं। 27 को ही मुख्य श्रमायुक्त के साथ साथ कोल इंडिया चेयरमैन के साथ भी यूनियन नेताओं की दिल्ली में बैठक है। यूनियनों की ओर से हड़ताल की तैयारी दबाव की रणनीति है।सूत्र बताते हैं कि जब तक हाईकोर्ट में कोल इंडिया की अपील पर सुनवाई नहीं होती है, तब तक कोल इंडिया वेतन में कटौती नहीं करेगी। वहीं यूनियनें भी कोर्ट के दिशा-निर्देश का इंतजार करेंगी। 27 को दिल्ली बैठक के बाद यूनियनें हड़ताल स्थगित की कर सकती हैं। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद कोल इंडिया के साथ-साथ मंत्रालय भी डीपीई के संपर्क में है। कहा यहां तक जा रहा है कि मामले को लेकर कोयला मंत्रालय गंभीर है और विवाद को खत्म करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (डीपीई) के लगातार संपर्क में है। अधिकारियों की याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले के बाद कोयला मंत्रालय भी दबाव में है।इधर हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियनों के समक्ष भी चुनौती है। वर्तमान में 80 फीसदी से ज्यादा कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच आउटसोर्सिंग कंपनियों के जिम्मे है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This