Monday, February 16, 2026

कोलाहल अधिनियम के तहत कोतवाली पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही, बिना अनुमति के निर्धारित मानक से काफी तेज व कर्कस आवाज में डीजे बजाने वाले चार डीजे संचालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, चार नग पिकअप वाहन सहित डीजे साउंड सिस्टम किया गया जब्त

Must Read

कोलाहल अधिनियम के तहत कोतवाली पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही, बिना अनुमति के निर्धारित मानक से काफी तेज व कर्कस आवाज में डीजे बजाने वाले चार डीजे संचालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, चार नग पिकअप वाहन सहित डीजे साउंड सिस्टम किया गया जब्त

कोरबा।कोलाहल अधिनियम के तहत कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।बिना अनुमति के निर्धारित मानक से काफी तेज व कर्कस आवाज में डीजे बजाने वाले चार डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिनसे चार नग पिकअप वाहन सहित डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया गया है। कोतवाली पुलिस ने अमर प्रसाद प्रजापति पिता स्व. भगवान दिन प्रजापति उम्र 48 साल सीतामढ़ी से साउंड बॉक्स टॉप 4 नग, साउंड बेस 4 नग, ट्यूटर बॉक्स 3 नग,जनरेटर 02नग जब्त किया है। लखन बहादुर सोनी पिता कृष्ण बहादुर सोनी उम्र 26 साल निवासी सीतामढ़ी से साउंड बॉक्स टॉप 4 नग, साउंड बेस 6 नग, हाईज बॉक्स 04नग, जनरेटर 02नग जब्त किया है। सुनील चौहान पिता स्वर्गीय इंद्रजीत चौहान उम्र 37 साल साकिन सीतामढ़ी से 20नग पार्क लाइट,साउंड बॉक्स टॉप 4 नग, साउंड बेस 5 नग, जिंगा 05 नग,यूनिट 25 नग ,एम्प्लीफायर 01 नग और संदीप यादव पिता राजू यादव उम्र 19 साल निवासी राताखार से साउंड बॉक्स 04 नग,
*टॉप 04 पीस, लाइनर 02 पीस, एमप्लीफायर 01नग, मासपेड 01नग, मिक्सर 01नग,क्रॉसओवर 01नग जब्ती कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने कहा कि अवैध रूप से साउंड सिस्टम बजाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में सहा. उप.निरी. अजय सिंह ठाकुर,प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, आरक्षक- चंद्रकांत गुप्ता,दिनेश श्याम, कवल चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This