Thursday, February 19, 2026

क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल व स्टार, गिफ्ट की वैरायटी से सजे बाजार, मसीही समाज के लोग घरों को सजाने कर रहे खास खरीदारी

Must Read

क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल व स्टार, गिफ्ट की वैरायटी से सजे बाजार, मसीही समाज के लोग घरों को सजाने कर रहे खास खरीदारी

कोरबा। शहर में क्रिसमस को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। दिसंबर का महीना मसीहियों के लिए पावन एवं शुभ होता है, जो आनंद एवं खुशियों का पैगाम लेकर आता है।दिसंबर शुरू होते ही दुकानों में सजावटी समान दिखने लगे हैं। क्रिसमस ट्री से लेकर जिंगल बेल (घंटी) तक की ढेर सारी वैरायटी बाजार में दिखाई देने लगी हैं। बाजार में सैंटा स्टीकर भी छाए हुए हैं। छोटे-बड़े कई साइज में उपलब्ध ये स्टीकर लोग अपने घरों के लिए खरीद कर ले जा रहे हैं। घर के मुख्य द्वार पर लगाने के लिए खास तरह के स्टीकर के साथ ही घर की सजावट के लिए ढेरों सामान मौजूद हैं। क्रिसमस के लिए इस बार बाजार में खास तरह की बेल (घंटी) भी आई हुई हैं। घर में सजावट के लिए यह बेल काफी पसंद की जा रही है। घर के मुख्य द्वार और ड्रॉइंगरूम में लगाने के लिए लोग अपनी पसंद के अनुसार बेल खरीद रहे हैं। इनकी कीमत 50 रुपए से 350 रुपए तक है। मीडियम रेंज की बेल लोगों की खास पसंद बनी हुई है। सैंटा बेल कई साइज में बाजार में उपलब्ध है, जिसे लोग खरीदकर ले जा रहे हैं।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This