क्रेन से दबकर मजदूर की हुई मौत
कोरबा। रेलवे पुल निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ। जिसमें काम कर रहा मजदूर क्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए विवेचना शुरू कर दी है। क्रेन से दबकर मजदूर की मौत का मामला बांगो थाना अंतर्गत देवमठी गांव का है। बताया जा रहा है कि रेलवे पुल बनाने के दौरान हादसा हुआ। मृतक झिनक राम उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के बधेपुरवा निवासी है। घटना की सूचना पर पहुंची बांगो थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
![]()

