कोरबा। सर्वमंगला कनवेरी मार्ग अंतर्गत जोड़ा पुल के पास सोमवार की रात सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीसी 2181 से पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी 12 बीएन 7093 की भिड़ंत हो गई। हादसे में हाइवा का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने चालक को जैसे तैसे केबिन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर वाहन बेहद तेज गति से चलते हैं। जिसके कारण हादसे हो रहे हैं। एक समय था जब सड़क सकरी और जर्जर थी, बन नहीं पाई थी, तो वाहन जैसे तैसे बेहद मुश्किल से आवाजाही करते थे, परंतु अब सड़क बन गई है तो लोग बेहद तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं जो हादसों की वजह बन रही है।
![]()

