कोरबा। एसईसीएल कर्मियों के लिए नए साल में अवकाशों की सूची जारी की गई है। जिसके तहत कर्मियों को 9 पेड हॉलिडे और 8 सामान्य अवकाश मिलेंगे। 20 प्रतिबंधित अवकाश होंगे। जिसमें से कर्मी 2 अवकाश ले सकेंगे। एसईसीएल मुख्यालय के लिए वर्ष 2026 में नियमानुसार सवैतनिक, सामान्य व प्रतिबंधित अवकाश घोषित किए गए हैं। पेड हॉलिडे में गणतंत्र दिवस, होली, ईद, डॉ. अंबेडकर जयंती, खनिक दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, महानवमीं व दशहरा शामिल है। सामान्य अवकाश में मकर संक्रांति, रक्षा बंधन, महावीर जयंती, गणेश चतुर्थी, गोवर्धन पूजा, गुरूनानक जयंती, गुरू घासीदास जयंती व क्रिसमस डे शामिल है। प्रतिबंधित अवकाश में 20 त्योहार हैं। मासिक वेतन भोगी कर्मचारी व अधिकारी 9 पेड हॉलिडे व 8 सामान्य अवकाश पाने के हकदार होंगे। साथ ही पूरे साल में केवल दो प्रतिबंधित अवकाश पाने के पात्र होंगे। जिसके लिए संबंधित विभगाध्यक्ष के समक्ष अलग से आवेदन प्रस्तुत करना होगा। संबंधित विभाग में अभिलेख रखा जाएगा। दैनिक वेतन भोगी केवल 9 दिन सवैतनिक अवकाश पाने के ही हकदार होंगे।
![]()

