Thursday, February 26, 2026

खदान कर्मी व आश्रितों को दिखाई जा रही फिल्म मिशन रानीगंज

Must Read

खदान कर्मी व आश्रितों को दिखाई जा रही फिल्म मिशन रानीगंज

कोरबा। कोयला खदान हादसे पर आधारित फिल्म मिशन रानीगंज कोयला कर्मी और उनके आश्रितों को निशुल्क दिखाई जा रही है। प्रबंधन और संयुक्त ट्रेड यूनियन के निर्णय के अनुसार सभी एरिया में फिल्म दिखाने की पहल की जा रही है। इसे लेकर बुधवार को कोरबा एरिया के कर्मी और उनके परिवार जनों को यह फिल्म दिखाई गई। इस फिल्म को दिखाने का उद्देश्य उद्योग प्रेम और कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास करना है। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है। यह फिल्म पश्चिम बंगाल के रानीगंज में साल 1989 हुए एक हादसे पर आधारित है। इस हादसे में रानीगंज कोलफील्ड में फंसे 65 खदान श्रमिकों को जसवंत सिंह गिल ने बचाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है। कोल इंडिया लिमिटेड में एक इंजीनियर के रूप में कुछ समय तक तक काम करने के बाद जसवंत सिंह गिल को उप-विभागीय अभियंता के रूप में पदोन्नत मिली और फिर वह कोल इंडिया लिमिटेड में कार्यकारी अभियंता के तौर पर कार्यरत रहे। उसके बाद उन्हें रानीगंज में कोल इंडिया लिमिटेड में मुख्य महाप्रबंधक ईडी (सुरक्षा एवं बचाव) के पद पर पदोन्नत किया गया। 13 नवंबर 1989 को उसी क्षेत्र की एक कोयला खदान में दुर्घटना हुई, जिसमें 220 खनिक काम कर रहे थे। जसवन्त सिंह गिल ने एक स्टील कैप्सूल बनाकर बचाव अभियान की योजना बनाई और खुद कैप्सूल में घुस कर बोरवेल के जरिये वहां गए जहां 65 खनिक फंसे हुए थे। बोरवेल में पहुंचने के बाद जसवंत सिंह ने फंसे हुए मजदूरों को एक-एक करके कैप्सूल के जरिए भेजना शुरू किया। सभी 65 खनिकों को बचाने के बाद सबसे आखिर में जसवंत सिंह बोरवेल से बाहर आए और बचाव अभियान में लगभग छह घंटे लगे। तब से भारत में 16 नवंबर को बचाव अभियान की याद में ‘बचाव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। खदान में फंसे हुए मजदूरों को एक-एक करके लोहे के कैप्सूल में बाहर निकाला। यहीं वजह है कि उन्हें तब से ‘कैप्सूल गिलÓ नाम से जाना जाता है। इस फिल्म को कोयला कर्मियों को दिखाने का निर्णय लिया गया है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This