Friday, February 6, 2026

खदान के हैवी ब्लास्टिंग से दहशत में लोग, शिकायत के बाद भी प्रबंधन नहीं गंभीर

Must Read

खदान के हैवी ब्लास्टिंग से दहशत में लोग, शिकायत के बाद भी प्रबंधन नहीं गंभीर

कोरबा। गेवरा खदान में ब्लास्टिंग कम होने का नाम ले रहा है। प्रतिदिन दोपहर को खदान के हैवी ब्लास्टिंग से लोग दहशत में है। लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग से ऐसा लगता है कि कही घर ही न गिर जाए, अनेकों बार हैवी ब्लास्टिंग को कम करने एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों को पत्राचार व फोन के माध्यम से समस्या से अवगत करया गया है। इस दौरान आश्वान दिया जाता है। लेकिन चर्चा करने के बाद भी ब्लास्टिंग कम होने का नाम नहीं ले रहा, ब्लास्टिंग कम करने के बजाय और बड़ा दिया जाता है। इस कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ब्लास्टिंग के बाद उडऩे वाली काली धूल से पूरा गांव तक पहुंच रही है। गांव की सडक़ और घर-आंगन के फर्श पर काली धूल की परत जम रही है। एक दिन पहले दोपहर लगभग 3 बजे हुई ब्लास्टिंग के धूल का ग़ुबार देख लोग डर गए। लोगों नजर आसमान की ओर थी। आसमान ब्लाटिंग के बाद काली धूल से काला हो गया। साथ में राखड़ की वर्षा हो रही है। यह लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This