Sunday, February 15, 2026

खदान फेस पर डटे हुए हैं भूविस्थापित, आंदोलन सातवें दिन भी रहा जारी कोरबा। एसईसीएल दीपका एरिया के माइंस विस्तार से प्रभावित ग्राम पंचायत अमगांव के आश्रित मोहल्ला जोकाहींडबरी, दर्राखांचा के प्रभावितों का सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। ऊर्जाधानी भू विस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन से रोजगार, मुआवजा व बसाहट समेत 5 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग है। धरने पर बैठे भूविस्थापितों की मानें तो भूविस्थापितों को उनका अधिकार दिलाने एसईसीएल प्रबंधन गंभीर नहीं है। इस कारण अनिश्चितकालीन धरना जारी है।आने वाले दिनों में भूविस्थापितों के हित संबंधी मांगें पूरी नहीं होने पर खदानबंदी आंदोलन करने बाध्य होंगे। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे प्रभावितों का कहना है कि दीपका खदान से प्रभावित जोकाहीडबरी के बचे 91 परिवार के मकानों का मुआवजा भुगतान नहीं किया गया है। पूर्व में जिन्हें इसका भुगतान हुआ है उन्हें 100प्रतिशत सोलिशियम के भुगतान की मांग है। इसके अलावा दर्राखांचा के परिसंपतियों, मकानों की मुआवजा राशि की जानकारी समेत पावती देने, प्रभावित गांवों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और बसाहट स्थल नेहरू नगर बतारी में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

Must Read

खदान फेस पर डटे हुए हैं भूविस्थापित, आंदोलन सातवें दिन भी रहा जारी

कोरबा। एसईसीएल दीपका एरिया के माइंस विस्तार से प्रभावित ग्राम पंचायत अमगांव के आश्रित मोहल्ला जोकाहींडबरी, दर्राखांचा के प्रभावितों का सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। ऊर्जाधानी भू विस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन से रोजगार, मुआवजा व बसाहट समेत 5 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग है। धरने पर बैठे भूविस्थापितों की मानें तो भूविस्थापितों को उनका अधिकार दिलाने एसईसीएल प्रबंधन गंभीर नहीं है। इस कारण अनिश्चितकालीन धरना जारी है।आने वाले दिनों में भूविस्थापितों के हित संबंधी मांगें पूरी नहीं होने पर खदानबंदी आंदोलन करने बाध्य होंगे। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे प्रभावितों का कहना है कि दीपका खदान से प्रभावित जोकाहीडबरी के बचे 91 परिवार के मकानों का मुआवजा भुगतान नहीं किया गया है। पूर्व में जिन्हें इसका भुगतान हुआ है उन्हें 100प्रतिशत सोलिशियम के भुगतान की मांग है। इसके अलावा दर्राखांचा के परिसंपतियों, मकानों की मुआवजा राशि की जानकारी समेत पावती देने, प्रभावित गांवों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और बसाहट स्थल नेहरू नगर बतारी में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This