Sunday, February 15, 2026

खमरिया मार्ग में हुआ हादसा, दो युवक घायल

Must Read

खमरिया मार्ग में हुआ हादसा, दो युवक घायल

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबा कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर ग्राम खमरिया के पुराने बंद पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गए, जो गंभीर घायल हालत में खून से लथपथ सडक़ पर गिरे पड़े दिखाई दिए। राह से गुजर रहे लोगों की सूचना पर एसईसीएल अस्पताल की एंबुलेंस तत्काल मौके पर पंहुची और घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल ले गई। इधर सूचना पर कुसमुंडा पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और दुर्घटना की जांच में जुट गई। फिलहाल घायलों की पहचान नही हो पाई है। बीते 3 वर्षों से कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर फोरलेन निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में सडक़ चौड़ीकरण के लिए हटाए गए स्ट्रीट लाइट के पोल आज तक दुबारा नहीं लग पाए हैं, जिस वजह से सडक़ पर अंधेरा पसरा हुआ है। वहीं सडक़ की सफाई नही होने से धूल की मोटी परत से धूल का गुबार भी हादसे की बड़ी वजह है। दिन के समय स्थिति यह रहती है कि इस मार्ग पर धूल डस्ट की वजह से दूर तक सामने कुछ भी दिखाई ही नही देता। ऐसे में इस तरह के हादसे लाजमी है। कोरबा जिले में एक दिन ऐसा नही जा रहा जिसमें सडक़ दुर्घटना ना हो।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This