Saturday, February 21, 2026

खाई में गिरने से बाल-बाल बचा डंपर

Must Read

खाई में गिरने से बाल-बाल बचा डंपर

कोरबा। एसईसीएल की खदानों में कोयला उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इस प्रयास में हादसे की संभावना भी निर्मित हो रही है। साथ ही कुछ समय पहले हादसे से भी सामने आए हैं। इसी कड़ी में एक डंपर गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। एसईसीएल गेवरा खदान में सुबह मिट्टी की अनलोडिंग के समय 150 टन वजनी डंपर नीचे खाई में गिरने से बच गई। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बता दें एसईसीएल गेवरा खदान से डंपर में मिट्टी लोडिंग के बाद ऑपरेटर डंपिंग यार्ड में खाली करने पहुंचा था। अनलोडिंग के समय डंपर के पीछे का पहिया मिट्टी में धंस गया। ऑपरेटर ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। समय रहते डंपर को भी खाई में गिरने से बचाने के लिए रस्सी के सहारे बांधकर किसी तरह डंपिंग यार्ड में आवाजाही के लिए बनाए गए रैम्प तक लाया गया।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This