Wednesday, February 11, 2026

खेती किसानी के सीजन में हाथियों की बढ़ी सक्रियता, ग्रामीणों में दहशत, वन अमला ने बढ़ाई निगरानी

Must Read

खेती किसानी के सीजन में हाथियों की बढ़ी सक्रियता, ग्रामीणों में दहशत, वन अमला ने बढ़ाई निगरानी

कोरबा। जिले में हाथी समस्या का समाधान होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कटघोरा वनमंडल के केंदई, जटगा व एतमानगर रेंज के पांच सर्किल में 47 की संख्या में हाथी सक्रिय हैं। जिससे ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। चूंकि अब खेती-किसानी का समय आने वाला है ऐसे में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी खरीफ फसल को बोने के लिए खेतों की ओर निकलेंगे। ऐसे में ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग को भी अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। वन विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है। जहां कटघोरा वनमंडल केे पांच सर्किल में बड़ी संख्या में हाथी सक्रिय हैं, वहीं कोरबा के कुदमुरा रेंज में भी 13 हाथी लगातार विचरण कर रहे हैं। हालांकि गीतकुंआरी सर्किल में विचरणरत हाथियों के इस दल के धरमजयगढ़ की ओर बढऩे की संभावना है। कटघोरा वनमंडल के जटगा रेंज के जटगा सर्किल में 14, केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में 11, लालपुर में 10, कापानवापारा में 8 तथा एतमानगर रेंज के मड़ई सर्किल में 4 हाथी इन दिनों सक्रिय हैं। हाथियों के दल के अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय रहने से निगरानी करने में वन विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अधिकांश अमले को विभागीय कामकाज छोडकऱ हाथियों की निगरानी में जुटना पड़ रहा है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This