Saturday, February 28, 2026

गढ़कटरा प्राइमरी स्कूल के कब, बुलबुल ने ट्री गार्ड के साथ लगाए पौधे

Must Read

गढ़कटरा प्राइमरी स्कूल के कब, बुलबुल ने ट्री गार्ड के साथ लगाए पौधे

कोरबा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला, गढ़कटरा की कब, बुलबुल इकाई ने पौधों का रोपण किया। कब, बुलबुल ने विद्यालय परिसर के आसपास शीशम, कटहल और बादाम के पौधों का रोपण किया। खास बात यह है कि पौधों को सुरक्षित करने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। कब मास्टर श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया जा रहा है। इसके पहले भी विद्यालय के छात्रों ने पौधों का रोपण किया है। ट्री गार्ड सामुदायिक सहयोग और स्कूल के कबाड़ से तैयार किए गए हैं। श्रीकांत सिंह ने बताया कि पौधरोपण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, कोरबा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान 7 जुलाई से प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत विद्यालयों की कब, बुलबुल, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स की इकाइयों द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This