Tuesday, February 17, 2026

गर्मी बढ़ते ही पानी के लिए होने लगा विवाद, निगम के ठेका श्रमिक के साथ की गई मारपीट

Must Read

गर्मी बढ़ते ही पानी के लिए होने लगा विवाद, निगम के ठेका श्रमिक के साथ की गई मारपीट

कोरबा। गर्मी बढ़ते ही पानी के लिए विवाद होने लगा है। बालकोनगर क्षेत्र में पानी आपूर्ति नहीं करने का आरोप लगाकर वार्ड के कुछ लोगों ने निगम के ठेका श्रमिक की पिटाई कर दी। घटना में उसे चोटें आई है। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया ग्राम नर्सरीपारा कोहडिया निवासी प्रकाश कौशिक रहता है। वह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, 43, 44, 45, 46 में लगे नल कनेक्शन में परसाभाठा स्थित पानी टंकी से पानी आपूर्ति कराने का काम करता है। पानी आपूर्ति के लिए प्रकाश ने मंगलवार सुबह पांच बजे पानी टंकी के पास पहुंचा। साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक निर्धारित समय तक पानी आपूर्ति के बाद सभी वाल्व को बंद किया। इसके बाद वह वहीं बैठा हुआ था। इस बीच परसाभाठा में रहने वाला गुड्डा यादव, सूरज यादव व पांडु आए और पानी आपूर्ति कम देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज। मना करने हुए वार्ड पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहा। इस बात से नाराज हो गए और हाथ, मुक्का से मारपीट किया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This