गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान में आई गिरावट
कोरबा। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। अब रात के साथ ही सुबह भी गुलाबी ठंड लग रही है। वनांचल क्षेत्र के साथ ही अब मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चादर छाने लगी है। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री कम होकर 17 पर पहुंच गया। अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।मौसम विभाग के अनुसार महीने के अंत तक ठंड और बढ़ेगी। इसके बाद फिर से तापमान बढऩे की संभावना भी है। वनांचल क्षेत्र में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव भी जलाने लगे हैं। अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री से ऊपर है। इसके बाद भी सुबह 8 बजे तक ठंड का एहसास हो रहा है। कोरबा, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र में तो तापमान 14 डिग्री तक भी पहुंचने लगा है। दिन में जरूर तापमान अधिक रहने से गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन सुबह लोगों को गर्म कपड़े पहनकर निकलना पड़ रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव इस सप्ताह बना रहेगा।
![]()

