गेवरा के कामगारों को मिलेगा चांदी का सिक्का

Must Read

गेवरा के कामगारों को मिलेगा चांदी का सिक्का

कोरबा। एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा के कामगारों को प्रबंधन ने इंसेंटिव के रूप में पांच तोला चांदी का सिक्का देने का फैसला लिया है। नवरात्रि के पहले दिन 15 और दूसरे दिन 16 अक्टूबर को चांदी का सिक्का महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा परियोजना में प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वितरित किया जाना है। इस खबर से कर्मचारी व उनके परिवार अभी से खुश हैं। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रबंधन इस बार वित्तीय वर्ष 2022-23 का इंसेंटिव 80 लाख रुपये बांटेगा। खास बात यह है कि इस बार नकद की बजाय चांदी का सिक्का दिया जाएगा। गेवरा परियोजना के 2100 कामगारों में से 1780 कामगार पात्र बताए गए हैं।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This