गेवरा खदान में हुआ हादसा, डंपर में लगी आग
कोरबा। एसईसीएल की गेवरा खदान में खड़ी एक डम्पर में आग लग गई। समय पर दमकल नहीं पहुंचने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। डम्पर जलकर राख हो गई। गेवरा खदान में कैटरपिलर डम्पर क्रमांक 1127 खड़ी थी। शाम लगभग छह बजे डम्पर से आग की लपटे निकलने लगी। ऑपरेटर रामसेवक ने आग और धुआं को देखकर छलांग लगा दिया। उसे हल्की चोटें आई है। ऑपरेटर ने घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों को दिया। खान सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को अवगत कराया गया। दमकल को सूचना दी गई। दमकल मौके पर पहुंची। तब तक आग की लपटों ने डम्पर को अपनी आगोश में ले लिया था। दमकल आग पर काबू नहीं पा सकी। धू- धू कर डम्पर जल गया। गेवरा खदान से कोयला बाहर निकालने के लिए कंपनी ने 240 टन माल परिवहन करने वाली कैटरपिलर डम्पर को उतारा है। लंबे से डम्पर खदान में चल रही हैं। शुक्रवार को एक डम्पर में आग लगने की घटना हुई। बताया जाता है कि कंपनी ने डम्पर की मरम्मत का काम निजी कंपनी को ठेके पर दिया है। डम्पर की एक पाइप से तेल लिकेज कर रहा था। कंपनी के कर्मचारी सही तरीके से डम्पर की देखभाल नहीं कर रहे हैं। इससे घटना हुई। इससे कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी ने आग लगने के कारण की जांच करने की बात कही है।
![]()




























