गेवरा-दीपका के लोगों के लिए कोल डस्ट बना अभिशाप
कोरबा। जब जब बारिश थमती है कोल डस्ट की समस्या गंभीर हो जाती है। गेवरा-दीपका में कोयला परिवहन करने वाली गाडिय़ों के चलने से सडक़ पर धूल उड़ रही है। स्थिति इतनी खराब है कि इन गाडिय़ों के पीछे सफर करना मुश्किल हो रहा है। इस क्षेत्र में सालों भर प्रदूषण की समस्या बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों ने कई बार कोल डस्ट से नियंत्रण को लेकर एसईसीएल प्रबंधन से सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। दिन भर दीपका बाजार के आसपास आसमान में कोयले की धूल स्पष्ट नजर आ रही है। हालांकि बारिश होने से इसमें थोड़ी कमी आती है लेकिन बारिश थमते ही धूल डस्ट लोगों को परेशान करने लगती है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि इस समस्या को लेकर प्रबंधन को दूरगामी नीति बनाने की जरूरत है ताकि इस क्षेत्र में प्रदूषण की बढ़ती समस्या से लोगों को निजात दिलाई जा सके।
![]()

